सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, कई समस्याओं में तुंरत मिलती है राहत
पैरों के नीचे तकिया लगाने के फायदे: सोते समय इस तरीके को अपनाने से आप पैर दर्द, सूजन और कई समस्या में राहत पा सकते हैं। साथ ही इसके कई लाभ (Keeping pillow under legs benefits) और भी हैं। कैसे , जानते हैं।
आपने कई बार देखा होगा कि प्रेगनेंसी के समय महिलाएं अपने पैरों के नीचे तकिया (keeping pillow under legs) लगा कर सोती हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि वो ऐसा क्यों करती हैं? दरअसल, सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगा कर सोने से आपके शरीर किसी एक भाग पर भार नहीं पड़ता और वजन पूरे शरीर में समान रूप से बंट जाता है। इससे पैरों की सूजन कम होती है और कमर पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ता है। प्रेगनेंसी में ये दोनों ही चीजें यानी कि पैरों में सूजन और कमर दर्द परेशान करता है और यह तरीका तब काफी कारगर होता है।
लेकिन, ये तरीका सिर्फ प्रेगनेंट महिलाओं के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि, हर किसी के लिए फायदेमंद है। दरअसल, सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही ये कई रोज की छोटी-छोटी समस्याओं जैसे कि पैरों में दर्द और कमर दर्द में काम आ सकता है। कैसे, जानते हैं।
Leave a comment